Wednesday, May 2, 2012

किराए के घरों के लि‍ए कुछ टि‍प्‍स

किराए के घरों के लि‍ए कुछ टि‍प्‍स Share on facebookShare on twitterMore Sharing Services जो लोग किराए के घरों में रहते हैं वे अपना घर कैसे सजाएँ? हम यहाँ किराए के घर में रहने वालों के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं। 1. हमेशा फर्नीचर हल्के वजन के बनवाएँ। 2. सोफे की जगह केन, रॉट आयरन-वुड कॉम्बीनेशन, मेकेनाइज्ड फर्नीचर या गद्दों का इस्तेमाल करें। ये फर्नीचर जल्दी नहीं टूटते हैं। 3. अगर आप सोफा बनवाना चाहती हैं, तो गद्दी अलग रखवाएँ। 4. स्थानांतरण में इस्तेमाल होने वाले बड़े बॉक्स के ऊपर गद्दा डाल कर सेटी या मेज का काम ले सकती हैं।
कि‍चन टि‍प्‍स
टमाटर का सूप बनाने के लिए उसे उबालते समय ही एक हरी मिर्च, एक लहसुन की कली व एक टुकड़ा अदरक डालकर उबाल लें। सूप का स्वाद दुगुना हो जाएगा। गैस का सिलेंडर जहाँ रखा जाता है, वहाँ जमीन पर निशान पड़ जाते हैं। अतः सिलेंडर रखने के स्थान पर मोम पिघलाकर डाल दें उसके ऊपर सिलेंडर रखने से निशान नहीं पड़ेंगे। अक्सर हम आधा नींबू इस्तेमाल करके आधा यूँ ही रख देते हैं। यदि बचे हुए आधे नींबू में नमक रगड़कर रखा जाए तो नींबू कई दिन तक खराब नहीं होता। फ्रिज को दुर्गंधरहित रखने के लिए एक चौड़े मुंह की डिब्बी में मीठा सोडा डालकर डिब्बी के मुँह पर बारीक सूती कपड़ा बाँध दें। उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें। फ्रिज दुर्गंध रहित रहेगा और कॉक्रोच भी नहीं आएँगे। ऐसे रखें अपना बेडरूम शयन कक्ष का पलंग यदि‍ पलंग पेटी (बेड कम बॉक्‍स) है तो भी उसके अंदर सामान न रखें। इस कक्ष की दीवारों पर हल्के रंगों से ही पेंट कराएँ। शयनकक्ष में प्राकृतिक पौधे लगाने की बजाय कृत्रिम पौधे लगाएँ क्योंकि प्राकृतिक पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कार्बन डाईऑक्साइड गैस छोड़ते हैं। शयनकक्ष में फिश एक्वेरियम या झरने की तस्वीरें नहीं रखें। पलंग को दीवार से सटाकर नहीं रखें क्योंकि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच दूरियाँ बढ़ती हैं। यदि आपको शयनकक्ष में तस्वीरें लगानी ही है तो यहाँ परिवार के सदस्यों की मुस्कुराती हुई तस्वीरें लगाएँ।trbidi="on">

No comments:

Post a Comment